Viral Video: मुंबई से एक वीडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप एक व्यक्ति को बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का पदाधिकारी है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे MNS पदाधिकारी भीड़ के बीच बुजुर्ग महिला को पहले थप्पड़ मारता है और बाद में धक्का देकर नीचे गिरा देता है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का पदाधिकारी का नाम विनोद अरगिले है। वीडियो में देख सकते है विनोद अरगिले महिला के साथ गाली-गलौज भी कर रहा है और थप्पड़ मारता है और बाद में धक्का देकर नीचे गिरा देता है। देखें Viral Video
ये वीडियो बीती 28 अगस्त मुंबई के कमाठीपुरा का है। महिला का नाम प्रकाश देवी है। इनकी मुंबा देवी इलाके में एक मेडिकल की दुकान है। प्रकाश देवी की दुकान का सामने विज्ञापन के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारी विनोद अरगिले और उनके साथियों द्वारा लकड़ी के खंभे लगाए जा रहे थे। पीड़ित महिला की गलती सिर्फ इतनी ही थी कि उन्होंने अपने दुकान से हटाकर खंबा लगाने की गुहार उन लोगों से की थी। जिसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया की विनोद अरगिले ने उनके साथ मारपीट तो की ही लेकिन उनके साथ जो लोग थे उन्होंने भी उनसे गाली गलौज की। फिलहाल वीडियो के सामने आते ही नागपाड़ा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।