Advertisement

उत्तराखंड CM ने CDS बिपिन रावत को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- ये पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति

Share
Advertisement

दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

CDS बिपिन रावत के निधन पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी बोले ये पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हम सभी बहुत दुखी हैं। उन्होंने हमेशा सेना के लिए काम किया। चाहे चीन के मामले हो या पाकिस्तान के मामले, हर मोर्चे पर हमेशा डट कर सामना किया। उन्हें अपनी जन्मभूमि से भी बहुत लगाव था।

सीएम धामी ने आज नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के आवास पर उन्हें और उनकी पत्नी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होनें कहा कि यह विश्वास करना कि जनरल बिपिन रावत जी अब हमारे बीच नहीं हैं, बड़ा कठिन है। देश की रक्षा और सैन्य सेवाओं में सुधार के लिए किए गए उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे।

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी बोले ये पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा था कि “कभी लगता नहीं था कि किसी जनरल से मिल रहे हैं। पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *