Advertisement
बड़ी ख़बर

3 महीने के अंदर सभी मंत्री-अफसर अपनी और परिवार की घोषित करें संपत्ति, कैबिनेट बैठक में CM योगी का आदेश

Share
Advertisement

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet) का आयोजन किया गया। इस बैठक में 10 प्रस्ताव आए, जिसमें से नौ प्रस्ताव पास हुए। इस बैठक में CM ने कहा कि सभी मंत्रीगणों को सोमवार व मंगलवार को अनिवार्य रूप से राजधानी में रहना होगा। शुक्रवार से रविवार तक अपने निर्वाचन क्षेत्र/प्रभार के जिलों में जनता के बीच रहने का कार्यक्रम बनाएं।

Advertisement

योगी सरकार अब जायेगी जनता के द्वार

सीएम ने कहा कि मंत्रिपरिषद (Yogi Cabinet) के समक्ष सभी विभागों के सांगठनिक व्यवस्था से अवगत होते हुए विगत 05 वर्ष में विभाग की उपलब्धियों के परिचय के साथ आगामी 100 दिन, 06 माह, 01 वर्ष, 02 वर्ष और 05 वर्ष की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण संपन्न हो चुका है। अब इस कार्ययोजना को यथार्थ रूप देने का समय है। सभी माननीय मंत्रीगण विभागीय अधिकारियों का मार्गदर्शन करें। परियोजनाओं में गुणवत्ता और समयबद्धता को सुनिश्चित कराएं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम सभी को अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए प्राण-प्रण से जुटना होगा।

3 माह में अपनी और अपने परिवार की संपत्ति करें सार्वजनिक

CM योगी ने कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet) में आदेश दिया कि सभी मंत्रीगण शपथ लेने के अगले 3 माह की अवधि के भीतर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मंत्रीगणों के लिए निर्धारित आचरण संहिता का पूरी निष्ठा से पालन किया जाए। सभी लोक सेवक (आईएएस/पीसीएस को अपनी व परिवार के सदस्यों की समस्त चल/अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करे। यह विवरण आमजनता के अवलोकनार्थ ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए।

मंत्रियों को बांट दिए गए मंडल

आगे उन्होनें कहा सरकार गठन के एक माह पूर्ण हो चुके हैं। हमारी भावी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है।अब “सरकार जनता के द्वार” पहुंचेगी। आगामी विधानसभा सत्र से पूर्व मंत्रिपरिषद के प्रदेश भ्रमण का कार्य पूरा कर लेना होगा। इस संबंध में 18 मंत्री समूह गठित किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री गणों की टीम में एक-एक राज्य मंत्री सम्मिलित हैं, शेष तीन सदस्यीय मंत्री समूह गठित किए गए हैं। यह 18 समूह 18 मंडलों का भ्रमण करेगी। भ्रमण का यह कार्यक्रम शुक्रवार से रविवार तक होगा। पहले चरण में प्रदेश भ्रमण करने के बाद मंत्री समूहों का रोटेशन प्रणाली के तहत दूसरे मंडलों की जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रदेश भ्रमण के लिए गठित मंत्री समूहों के अध्यक्ष

1- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या- आगरा मंडल
2- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – वाराणसी मंडल
3- सूर्य प्रताप शाही – मेरठ मंडल
4- सुरेश खन्ना – लखनऊ मंडल
5- स्वतंत्र देव सिंह -मुरादाबाद मंडल
6- बेबी रानी मौर्या – झांसी मंडल
7- चौधरी लक्ष्मी नारायण – अलीगढ़ मंडल
8- जयवीर सिंह- चित्रकूट धाम मंडल
9- धर्मपाल सिंह – गोरखपुर मंडल
10- नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’- बरेली
11- भूपेंद्र सिंह- मिर्जापुर मंडल
12- अनिल राजभर – प्रयागराज मंडल
13- जितिन प्रसाद- कानपुर मंडल
14- राकेश सचान – देवीपाटन मंडल
15- अरविंद शर्मा- अयोध्या मंडल
16- योगेंद्र उपाध्याय- सहारनपुर मंडल
17- संजय निषाद – आजमगढ़ मंडल
18- आशीष पटेल- बस्ती मंडल

Read Also:- लाउडस्पीकर विवाद: योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश, मंदिर हो या मस्जिद हटाए जाएं अवैध Loudspeaker

Recent Posts

Advertisement

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

Fatehpur: कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कपड़े के गोदाम में…

May 5, 2024

सपा और कांग्रेस SC-ST-OBC का आरक्षण छिनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहती है, इटावा में बोले PM मोदी

Etawah: लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है. वहीं…

May 5, 2024

Mainpuri: CM योगी ने की निंदा, कहा- सपा और कांग्रेस से राष्ट्रनायकों के सम्मान की उम्मीद नहीं, ये सिर्फ आतंकियों का महिमामंडन करेंगे

Mainpuri: मैनपुरी में राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अराजकता और उपद्रव करने के साथ…

May 5, 2024

UP: रामपुर में सिरफिरे युवक का खौफ, कई लोगों पर किया चाकू से वार, 1 व्यक्ति की मौत, 3 घायल

UP: यूपी के रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र के खोद गांव से एक सनसनीखेज वारदात…

May 5, 2024

Shravasti: स्कूल का शौचालय प्रयोग करने पर छात्र को मिली कड़ी सजा, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

Shravasti: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सरकारी स्कूल के शिक्षक का अमानवीय चेहरा सामने…

May 5, 2024

This website uses cookies.