Advertisement

UPElections2022: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां को भी बनाया उम्मीदवार

प्रियंका गांधी वाड्रा
Share
Advertisement

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UPElections2022) के लिए कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कांग्रेस की पहली सूची जारी कर दी है। खास बात ये है कि कांग्रेस ने उन्नाव कांड में जिस बेटी के साथ घटना घटी थी, उनकी मां आशा सिंह को भी टिकट दिया है।

Advertisement

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची की जारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है, 125 प्रत्याशियों की सूची है जिसमें से 50 महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले प्रत्याशी हों।

125 प्रत्याशियों की सूची है जिसमें से 50 महिलाएं: प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस सूची में 40% महिलाएं और 40% युवा हैं। महिलाओं में कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, कुछ संघर्षशील महिलाएं, ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत अत्याचार देखा और उसके खिलाफ लड़ा, कुछ समाजसेविकाएं हैं। आज कांग्रेस यूपी चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं। आज कांग्रेस यूपी चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। 125 लोगों की पहली सूची में 50 महिलाएं हैं।

सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट

उन्होनें कहा हमारी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। हमने उनको मौका दिया है कि वे अपना संघर्ष जारी रखें। जिस सत्ता के ​जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वे हासिल करें। हमने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी टिकट दिया है। इसी तरह आशा बहनों ने कोरोना में बहुत काम किया, लेकिन उन्हें पीटा गया। उन्हीं में से एक पूनम पांडेय को भी हमने टिकट दिया है।

कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है। जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही: प्रियंका गांधी वाड्रा

यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं सदफ जाफर ने सीएए-एनआरसी के समय बहुत संघर्ष किया था। सरकार ने उनका फोटो पोस्टर में छपवाकर उन्हें प्रताड़ित किया। मेरा संदेश है कि अगर आपके साथ अत्याचार हुआ तो आप अपने हक के लिए लड़ें। कांग्रेस ऐसी महिलाओं के साथ है। जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें