Advertisement
बड़ी ख़बर

यूपी: साहब बताएंगे कितना कमाया और कितना जोड़ा, योगी सरकार का आदेश

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को आगे बढ़ते हुए सीएम योगी ने एक और निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के साथ ही सभी आईएएस और पीसीएस अफसर अपने- अपने परिवार की चल और अचल संपत्ति के बारे में जानकारी दें।

Advertisement

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक (UP Cabinet) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जनप्रतिनिधियों के आचरण की शुचिता अति आवश्यक है। इसी भावना के अनुरूप सभी माननीय मंत्रीगण शपथ लेने के अगले तीन माह की अवधि के भीतर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें।

सीएम योगी ने किया ट्वीट

सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आईएएस, आईपीएस और प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारी भी अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की घोषणा करें और इसे लोगों के देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराएं।

यह विवरण आम जनता के अवलोकनार्थ ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए। सीएम योगी के इस आदेश को बड़ा कदम बताया जा रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि मंत्रियों के कामकाज में परिवार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि सरकार के कामकाज में परिवार का दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जनता के द्वार पहुंचेगी सरकार

आदित्यनाथ ने यह भी कहा, “अब सरकार ‘जनता के द्वार’ पहुंचेगी और विधानसभा सत्र से पूर्व मंत्रियों को प्रदेश भ्रमण का कार्य पूरा कर लेना होगा। इस सिलसिले में 18 मंत्री समूह गठित किये गये हैं और इनके लिए मंडल निर्धारित किये गये हैं।” दोनों उप मुख्यमंत्रियों की टीम में एक-एक राज्य मंत्री सम्मिलित हैं,

मंत्री और उनको आवंटित मंडल

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आगरा मंडल

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी मंडल

सूर्य प्रताप शाही मेरठ मंडल

सुरेश खन्ना लखनऊ मंडल

स्वतंत्र देव सिंह मुरादाबाद मंडल

बेबी रानी मौर्या झांसी मंडल

चौधरी लक्ष्मी नारायण अलीगढ़ मंडल

जयवीर सिंह चित्रकूट धाम मंडल

धर्मपाल सिंह गोरखपुर मंडल

नंदगोपाल गुप्ता नंदी बरेली

भूपेंद्र सिंह मिर्जापुर मंडल

अनिल राजभर प्रयागराज मंडल

जितिन प्रसाद कानपुर मंडल

राकेश सचान देवीपाटन मंडल

अरविंद शर्मा अयोध्या मंडल

योगेंद्र उपाध्याय सहारनपुर मंडल

आशीष पटेल बस्ती मंडल

संजय निषाद आजमगढ़ मंडल

यह भी पढ़ें: CM योगी की बड़ी कार्रवाई, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय पांडेय को किया सस्पेंड

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.