
Union Budget 2024: आज लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश होने जा रहा है। ये बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण पेश करेंगी। बता दें कि ये अंतरिम बजट होगा। जल्द होने वाले आम चुनावों के बाद नई सरकार आम बजट पेश करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर ये निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का लगातार छठा बजट पेश करेंगी।
संसद में बजट आज सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। सभी को उम्मीदें है कि इस बजट में महिला, किसान और युवाओं पर खासा फोकस होगा। वित्त मंत्री सीतारमण पहले ही इसके संकेत दे चुकी हैं।
Union Budget 2024: अंतरिम बजट क्या होता है?
अंतरिम बजट पहली बार भारत की आजादी के बाद 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। ये बजट तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुगम चेट्टी (RK Shanmukham Chetty) ने पेश किया था। इस बजट में नए नियम और नए टैक्स लागू नहीं किए गए थे और 95 दिन बाद पूर्ण बजट पेश किया गया। पूर्ण बजट को पेश करते समय वित्त मंत्री आरके षणमुगम चेट्टी ने कहा कि इससे पहले जो बजट पेश किया गया था वो अंतरिम था।
अंतरिम बजट में नए सरकार के कार्यभार संभालने तक सुचारू कामकाज के लिए किस तरह आर्थिक तौर पर कामकाज कैसे होगा इसका लेखा जोखा होता है। अंतरिम बजट को ‘वोट ऑन अकाउंट’ भी कहा जाता है। . जिस साल आम चुनाव होने वाले होते हैं, उससे पहले यह पेश किया जाता है।
अंतरिम बजट में बड़े पॉलिसी चेंज की अनुमति नहीं
बता दें कि अंतरिम बजट में सरकार के पास जनता या साफ भाषा में कहें तो मतदाताओं को गलत तरीके से प्रभावित करने वाले किसी भी बड़े पॉलिसी चेंज की इजाजत नहीं होती है। लेकिन, संविधान सरकार को अंतरिम बजट में टैक्स रिजीम में बदलाव करने की अनुमति देता है। 2019 के अंतरिम बजट में भी सरकार ने 87A के तहत इनकम टैक्स रिबेट दी थी। इससे 5 लाख रुपए तक की सालाना इनकम टैक्स फ्री हो गई।
ये भी पढ़ें- Gyanvapi: ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में देर रात हुई पूजा, प्रसाद भी बंटा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप