Advertisement

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत 

Share
Advertisement

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों  के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर फोर्स के दो जवानों की मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार देर रात को टोंटो इलाके में हुई।

Advertisement

पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, नक्सलियों  के घात लगाकर किए हमले में अमित तिवारी और गौतम कुमार नामक दो जवान मारे गए। इलाके में तलाश अभियान चल रहा है।

इस घटना से कुछ दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों  के साथ मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी थी और एक अन्य घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें: Jharkhand: लगातार बढ़ रही डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *