Advertisement

ये दो जांबाज़ महिला अफसर नौका से लगाएंगी पूरे विश्व का चक्कर, नौकायन का ले रहीं प्रशिक्षण

Share
Advertisement

Indian Navy: भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी पाल नौकायन के माध्यम से दुनिया का चक्कर लगाने के लिए इस समय प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशिक्षण समाप्त होने पर दोनों में से किसी एक का चयन किया जाएगा।

Advertisement

सोमवार को जानकारी की साझा

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने यहां तीसरे जी20 विकास कार्यकारी समूह (डीडब्ल्यूजी) की बैठक से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि लेफ्टिनेंट कमांडर डिल्ना के. तथा रूपा अलिगिरिसामी को यात्रा के लिए चुना गया है और फिलहाल वे प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि डिल्ना नौसेना में लॉजिस्टिक अधिकारी हैं, वहीं रूपा नौसैनिक आयुध निरीक्षक अधिकारी हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ अधिकारियों के साथ फिलहाल चालक दल के सदस्य हैं और वे 17मीटर लंबे पोत पर हैं। आज की तारीख तक उन्होंने 21,800 समुद्री मील तक पोत चलाया है। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों में से जो अधिकारी चयनित होगी, वह अकेले पाल नौकायन अभियान पर जाने वाली पहली एशियाई महिला बनेगी।

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: मोदीमय हुआ बेंगलुरु! यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें