Advertisement
बड़ी ख़बर

दिल्ली-पंजाब में झाडू चलाई, अब MP की बारी आई, ‘मिशन 2023’ में जुटी AAP

Share
Advertisement

(Madhya Pradesh Assembly Election 2023): दिल्ली (Delhi) और पंजाब (Punjab) में देश की सबसे बड़ी पार्टियों को सत्ता से बेदखल करने वाली औरबेहद कम वक्त में ही राष्ट्रीय पार्टी(National Party) का तमगा हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी अपनी पैठ बनाने में जुट गई है।

Advertisement

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मिशन विजय को आगे बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के सूरमाओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। 2023 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) की तैयारियां अभी से तेज कर दी गई हैं। लगातार सदस्यता अभियान चलाकर आम आदमी पार्टी के कुनबे को बढ़ाया जा रहा है।

जनता को दिलाया जा रहा भरोसा

मध्य प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया जा रहा है कि दिल्ली और पंजाब की तरह मध्य प्रदेश का कल्याण भी सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। मध्य प्रदेश के आम आदमी पार्टी के नेता लगातार ये दावा कर रहे हैं कि 2023 में तस्वीर बदलेगी और मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी (Bharatiya Janata Party) और कांग्रेस (Indian National Congress) पर लूट तंत्र का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश की जनता से प्रदेश को बचाने और आम आदमी पार्टी को जिताने का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि पिछले साल मध्य प्रदेश में हुए निकाय चुनाव (urban body elections) में आम आदमी पार्टी अपनी ताकत का अहसास करा चुकी है। निकाय की कई सीटों पर कब्जा जमा चुकी है।

निकाय चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने मध्य प्रदेश में हुंकार भरी थी, रोड शो (road show) के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को अपने वर्चस्व से रू-ब-रूकराया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में विशाल जनसैलाब देखने को मिला था और उसी का परिणाम रहा था कि आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता के दिल में जगह बनाई थी। जनता का मन जीता था और कई सीटों पर जीत हासिल की थी

निकाय चुनाव में मध्य प्रदेश में AAP को 6.5 प्रतिशत वोट मिले थे

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के 51 पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीते थे

नगरीय निकाय चुनाव में एक महापौर की सीट पर भी AAP जीती थी

आम आदमी पार्टी ने शुरू की विजय की तैयारी

निकाय चुनाव में मिले जनता के उसी आशीर्वाद के सहारे अब आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में विजय यात्रा की तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता मध्य प्रदेश की जनता से विधानसभा चुनाव में भी विजय का आशीर्वाद मांग रहे हैं, समर्थन की अपील कर रहे हैं। गौरतलब है किअरविंद केजरीवाल(Arvind kejriwal) के करिश्माई नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में जलवा दिखा चुकी है।

आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताते हुए दिल्ली और पंजाब की जनता ने सालों से सत्ता पर काबिज रही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दोनों ही प्रदेशों का केजरीवाल मॉडल(Kejriwal model) पूरे देश में पसंद किया जाने लगा है।

मध्यप्रदेश में भी जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के लिए बढ़ा है इसका परिणाम नगरीय निकाय चुनाव में देखने को मिल चुका है और माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव(Madhya Pradesh Assembly Election 2023)में भी मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के लिए और ज्यादा बढ़ेगा। 2023 में मध्य प्रदेश में भी केजरीवाल मॉडल का जादू देखने को मिल सकता है।

Recent Posts

Advertisement

बलांगीर में बोले पीएम मोदी… कांग्रेस और बीजेडी ने ओडिशा के गरीबों के लिए कुछ नहीं किया

PM Modi in Balangir: ओडिशा के बलांगीर में भी पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 11, 2024

BRS और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू, तेलंगाना में कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

Amit Shah: तेलंगाना के विकाराबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मान लीजिए INDI…

May 11, 2024

UP: महराजगंज में बड़ा हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, 3 घायल

UP: उत्तर प्रदेेश के महराजगंज जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल जिले…

May 11, 2024

कंधमाल में पीएम का कांग्रेस पर तंज, बोले… ‘ये मरे पड़े लोग, देश के मन को भी मार रहे हैं…’

PM Modi in Kandhamal: शनिवार को ओडिशा के कंधमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक…

May 11, 2024

बिहार के युवक की सऊदी में मौत, मरने से पहले वीडियो में कहा… ‘हम किसी के बहकावे में यहां…’

Death in Saudi Arabia: बिहार के मूल निवासी एक युवक की सऊदी अरब में मौत…

May 11, 2024

Nagpur: सुनसान इलाके में ऑटो चालक ने की स्कूली छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तारी में एक Logo बना मददगार

Nagpur News: नागपुर में एक किशोरी का ऑटो चालक ने यौन उत्पीड़न किया. इस बारे…

May 11, 2024

This website uses cookies.