Advertisement
विदेश

नेपाल हादसे की डरावनी आपबीती, 30 साल बाद 28वां विमान हुआ क्रैश

Share
Advertisement

नेपाल के पोखरा में ATR 72-500 का एयरलाइंस एक दर्दनाक हादसे में क्रैश हो गया है, जिसमें 68 लोगों की मौत हो गई है। येती एयरलाइंस के इस विमान में पांच भारतीय भी सवार थे, हालांकि 4 भारतीयों की मौत की ही पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि चार भारतीय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से और पांचवा यात्री भी यूपी का ही है, लेकिन किस जिले से है यह पता नहीं चल सका है। उसकी मौत की भी पुष्टि नहीं हुई है। पांच युवक इनमें सोनू जायसवाल, अभिषेक कुशवाहा, अनिल कुमार राजभर, विशाल शर्मा और संजय जायसवाल हैं।

Advertisement

विमान हादसे को लेकर वीडियो भी वायरल हो रही हैं, जिनमें विमान के क्रैश होने के बाद काले धुंए के गुब्बारे आसमान में उठते दिख रहे हैं। विमान इतनी तेजी से क्रैश हुआ कि देखने वाले समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या? दरअसल, विमान में कुल 72 लोग सवार थे, इनमें 4 क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे।

महिला ने बताई ‘आपबीती’


गीता सुनार कहती हैं कि विमान पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी-7 के घरीपाटन में सुबह के समय करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का एक पंखा गीता सुनार के घर से ‘करीब 12 मीटर दूर जमीन’ से टकराया और विमान के आगे का हिस्सा ‘सेती घाटी से टकराकर पोखरा-15 में नयागांव’ में गिर गया, जबकि पिछला हिस्सा खाई में गिर गया।

नेपाल में क्रैश हुए विमान को कैप्टन कमल केसी उड़ा रहे थे। जानकारी के लिए बता दें कि विमान में 68 यात्रियों में से 53 नेपाली, 4 रूसी, 5 भारतीय, 1 आयरिश, 2 कोरियन, 1 अफगानी और 1 फ्रेंच नागरिक थे।

Recent Posts

Advertisement

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

This website uses cookies.