गांधी परिवार में छाया कोरोना का कहर, सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी भी हुए कोरोना Positive

देश में फिर से एक बार फिर से कोरोना का कहर दिखने लगा। आपको बता दें कि इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि अब सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना वायरस संक्रमणित हो गए हैं। इससे पहले राहुल गांधी अप्रैल महीने में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। फिलहाल राहुल गांधी की भी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद, वो आइसोलेशन में चले गए हैं। वहीं सोनिया गांधी के आज एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है शुक्रवार को उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद वो आइसोलेशन में हैं। प्रियंका गांधी पहले से ही आइसोलेशन में थीं। फिलहाल अभी तक की मिली जानकारी के हिसाब से खबर इतनी ही है।