Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार Dr. Ved Pratap Vaidik का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Share
Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जाने माने विशेषज्ञ Dr. Ved Pratap Vaidik का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 78 साल के थे। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी कि वैदिक सुबह गुड़गांव स्थित अपने घर में अचानक बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया था। 

Advertisement

वह एक राजनीतिक विश्लेषक और स्वतंत्र स्तंभकार थे। वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की हिंदी समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक-संपादक रहे थे। वह पहले टाइम्स समूह के समाचारपत्र नवभारत टाइम्स में संपादक (विचार) रहने के साथ ही भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे।

भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष थे

वैदिक वर्तमान में भारतीय भाषा सम्मेलन और भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष थे। उनके कॉलम 200 से अधिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए थे। अफगान विदेश नीति पर शोध करते हुए वैदिक ने कोलंबिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। उन्होंने स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज, लंदन और इंस्टीट्यूट ऑफ द पीपल्स ऑफ एशिया, मॉस्को में भी अध्ययन किया है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ वैदिक ने विभिन्न विश्व राजनीतिक नेताओं और विचारकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया था। वैदिकजी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। वे भारत के ऐसे पहले विद्वान हैं, जिन्होंने अपना अंतरराष्ट्रीय राजनीति का शोध-ग्रंथ हिन्दी में लिखा।

इंदौर में हुआ था जन्म

डाॅ. वेदप्रताप वैदिक की गणना उन राष्ट्रीय अग्रदूतों में होती है, जिन्होंने हिंदी को मौलिक चिंतन की भाषा बनाया और भारतीय भाषाओं को उनका उचित स्थान दिलवाने के लिए सतत संघर्ष और त्याग किया। डाॅ. वेदप्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को पौष की पूर्णिमा पर इंदौर में हुआ। वे सदा प्रथम श्रेणी के छात्र रहे। वे रुसी, फारसी, जर्मन और संस्कृत के भी जानकार हैं।

ये भी पढ़ें: Dehradun: मुख्य सचिव Dr.SS Sandhu ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *