Advertisement

Science: तेज गति से घूम रही धरती, 24 घंटे से भी कम में कर रही चक्कर पूरी

earth
Share
Advertisement

अक्सर हम सोचते है कि दिन कितनी तेजी से बीत रहे हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे दिन शुरु होते ही खत्म होता जा रहा है। मन में कई सवाल भी आते है जैसे क्या धरती अपनी सामान्य गति से क्या अब तेज घूमने लगी है? क्या पृथ्वी अब 24 घंटे से भी कम समय में एक चक्कर पूरा कर ले रही है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो पिछले कुछ महीनों में अस्तित्व में आया है। वहीं विज्ञानियों का मानना है कि पृथ्वी तेज गति से घूम रही है। पृथ्वी के घूमने की स्पीड इतनी तेज है कि 24 घंटे में पूरा होने वाला चक्कर, उससे पहले ही पूरा हो जा रहा है। यह कैसे हो रहा है? और इसका हम पर क्या असर पड़ेगा? पढ़े यहां –

Advertisement

वैज्ञानिकों के रिकार्ड के अनुसार 29 जुलाई 2022 को पृथ्वी को अपने अक्ष पर एक चक्कर पूरा करने में 24 घंटे से कम का समय लगा था। इस दिन धरती ने अपना चक्कर महज 1.59 मिलीसेकंड में पूरा कर लिया, जो औसत गति से ज्यादा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी की गति में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन पृथ्वी का चक्कर धीमा हो रहा है। धरती एक चक्कर पूरा करने में जितना मिलीसेकंड का समय लेती थी, अब हर सदी में उससे ज्यादा वक्त ले रही है।

आखिर क्यों ऐसा हो रहा ?

यह बदलाव कोर की इनर और आउटर लेयर, महासागरों, टाइड या फिर जलवायु में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण हो रहे हैं।

घटती हुई दिन की अवधि चांडलर वाबल से जुड़ी हो सकती है, जो पृथ्वी के घूमने की धुरी में एक छोटा सा डेविएशन है।

अगर पृथ्वी इसी बढ़ती हुई गति से घूमती रही, तो ये नेगेटिव लीप सेंकेड की शुरुआत कर सकती है। इसका मतलब है कि पृथ्वी को उस दर को बनाए रखना होगा, जिसके मुताबिक पृथ्वी अटोमिक घड़ियों के समान सूर्य की परिक्रमा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *