हिन्दू धर्म के सबसे बड़े जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का शनिवार को मध्य प्रदेश में निधन हो गया। संत परंपरा के अनुसार उन्हें सोमवार को झोतेश्वर के परमहंसी गंगा आश्रम में भू-समाधि दी गई। उनका यह आश्रम मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में है। भू समाधि की प्रक्रिया एक खास तरीके से पूरी की जाती है। आमतोर पर हिंदू धर्म में लोगों का अंतिम संस्कार दाह क्रिया यानी जलाकर किया जाता है, लेकिन संन्यासियों के लिए नियम विपरीत हैं।
साधु-संतों को दफनाने के पीछे चार खास वजहें हैं। पहली, मरने के बाद शरीर से चींटी जैसे छोटे-छोटे जीवों को उनका आहार मिल सके। दूसरी, समाधि देने से पर्यावरण को कोई भी हानि नहीं होती है। तीसरी, साधु-संतों को अग्नि को सीधे स्पर्श करने की मनाही है। और चौथी, समाधि देने से संत अपने शिष्यों के साथ हमेशा रहते हैं।
समाधि देने के दो तरीके हैं। पहला है भू-समाधि देना, जिसमें शरीर को जमीन में दफनाया जाता है। वहीं, दूसरा है जल समाधि देना, जिसमें शरीर को बहते पानी में छोड़ा जाता है। समाधि देने के लिए मूल गड्ढे की लंबाई, चौड़ाई और गहराई 6-6 फीट रहती है। कभी-कभी साधु-संतों की लंबाई के हिसाब से गड्ढे की साइज में बदलाव किया जाता है।
LSG vs RR: पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 196…
PM Modi in South Goa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नो साउथ गोवा में एक चुनावी रैली…
Skin Care Tips: वैसे तो आज के समय में हर कोई यह चाहता है कि…
CM Mohan Yadav: गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार के लिए पहुंचे…
Tejashwi and Misa: बिहार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने पीएम मोदी…
Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को…
This website uses cookies.