Advertisement

Rojgar Mela 2022: PM मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत 71,000 लोगों को दिए नियुक्ति पत्र

Rojgar Mela 2022
Share
Advertisement

Second Rojgar Mela 2022: PM नरेंद्र मोदी ने ‘रोज़गार मेला’ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ नवनियुक्त कर्मियों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग मॉड्यूल का रोज़गार मेले में शुभारंभ किया। पीएम ने बटन दबाकर 71 हज़ार से ज्यादा नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

Advertisement

PM ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज का ये विशाल रोज़गार मेला दिखाता है कि सरकार किस तरह सरकारी नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। भारत जैसे युवा देश में हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा, राष्ट्र निर्माण में ज्यादा से ज्यादा उपयोग में आए, इसे केंद्र सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

हमारे करोड़ों नौजवान इस राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत

आगे उन्होनें कहा कि भारत आज सर्विस निर्यात के मामले में विश्व की एक बड़ी शक्ति बन गया है। अब एक्सपर्ट भरोसा जता रहे हैं कि भारत विश्व का मैन्युफैक्चरिंग पावर हाउस भी बनेगा। आज जो अपना व्यापार करना चाहते हैं उन्हें मुद्रा लोन से बड़ी मदद मिल रही है और अब तक 35 करोड़ से अधिक लोन दिए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *