Advertisement

Rashtrapati Chunav 2022: द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन दाखिल, PM मोदी समेत कई मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

Share

Rashtrapati Chunav 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

Rashtrapati Chunav 2022
Share
Advertisement

Rashtrapati Chunav 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। जानकारी के अनुसार  मुर्मू 12 बजे संसद भवन में अपना नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए गए।

Advertisement

द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन दाखिल

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की (Draupadi Murmu Profile) एकमात्र राज्यपाल रहीं, जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। हालांकि वे पांच वर्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी राज्यपपाल पद पर बनी रहीं। उनका कार्यकाल 17 मई 2021 को समाप्त हो गया। द्रौपदी मुर्मू आदिवासियों, बालिकाओं के हितों को लेकर सजग रहीं। आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर वे कई बार सरकार को सीधे निर्देश देते हुए नजर आईं। आदिवासी राज्यपाल बनाई गई थीं। इसके अलावा एक विधायक के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शानदार काम किया है। उन्हें साल 2007 में नीलकंठ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। तब ओडिशा विधानसभा की तरफ से उन्हें वो अवॉर्ड दिया गया था।

राष्ट्रपति पद के लिए BJP की बनीं पहली पसंद

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Profile) ने अपने काम से हमेशा ही सभी के दिलों को जीता है। उन्होनें हमेशा से ही अपने काबिले तारीफ काम से अपनी खुद की अच्छी छवि बनाई हुई है। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (BJP President Draupadi Murmu) ने कहा कि हमारा काम लोगों के पास जाना, निर्वाचक मंडल के सदस्यों तक पहुंचना और उनका सहयोग लेना है। मैं सभी दलों और राज्यों से समर्थन के लिए अनुरोध करूंगी। मैं आश्चर्य हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। 

Read Also:- जानें कौन है द्रौपदी मुर्मू, जो राष्ट्रपति पद के लिए BJP की बनीं पहली पसंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *