Advertisement

Ram Mandir Documentary: अयोध्या के राम मंदिर पर डॉक्युमेंट्री बनाने का एलान, PM Modi भी आएंगे नजर

Share
Advertisement

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के लिए लोगों ने कितना संघर्ष किया है, ये बात किसी से छिपी नहीं है। धर्मगुरू, राजनेताओं से लेकर आम इंसान तक ने इस मंदिर को बनाने में अपना योगदान दिया है। वहीं, अब इस संघर्ष और बलिदान की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। ‘राम मंदिर आंदोलन पर डॉक्युमेंट्री बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके जरिए इस पूरे आंदोलन को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisement

खास बात ये है कि इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में इस आंदोलन की हर महत्वपूर्ण कड़ी को दिखाने की कोशिश होगी, जिसके जरिए इस संघर्ष की कहानी हमारी अगली पीढ़ी तक आसानी से पहुंच पाएगी। इतना ही नहीं, डॉक्युमेंट्री फिल्म में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे।

जानकारी के मुताबिक, इस डॉक्युमेंट्री में साल 1528 से लेकर अब राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हर बात को दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं, इस फिल्म को बनाने से पहले ही हर बारीकी पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसी भी तरह के तथ्य में कोई गलती की गुंजाइश ना हो। इसी वजह से इस डॉक्युमेंट्री को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में ही बनाया जा जाएगा।

इस डॉक्युमेंट्री की एक खास बात यह भी है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिखाई देंगे, जो अपने पूरे राजनीतिक करियर में राम मंदिर के लिए खड़े रहे हैं। डॉक्युमेंट्री में पीएम मोदी का मंदिर भूमि पूजन का दृश्य शामिल किया जाएगा। 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस डॉक्युमेंट्री पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रसार भारती इस फिल्म पर काम कर रहा है। हमारी कोशिश यही है कि फिल्म में हर एक कड़ी को जोड़ा जाए। इस डॉक्युमेंट्री में 1528 से लेकर अब तक के हर दृश्य को दिखाए तब इसे पूरा माना जाएगा।

प्रसार भारती द्वारा फिल्म बनाए जाने के बाद हम भी इसे देखेंगे कि कहीं कोई तथ्य गलत ना हो जाए। फिल्म समाज में प्यार और मोहब्बत बढ़ाए और सही तथ्यों की जानकारी आने वाली पीढ़ियों को दे, यह हमारा काम है। 

इस डॉक्युमेंट्री पर प्रसार भारती काम कर रही है। दूसरी तरफ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में इस डॉक्युमेंट्री के लिए वीडियोग्राफी पर काम शुरू हो गया है।

राम मंदिर के प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है, जिससे डॉक्युमेंट्री में इस आंदोलन के हर रूप को जोड़ा जा सके। इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को भी शामिल किया जाएगा, जिसमें कोर्ट ने राम मंदिर के हक में फैसला सुनाया था।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें