Advertisement

Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन पर योगी सरकार का तोहफा, 48 घंटे महिलाओं को बस यात्रा फ्री

Share

Raksha Bandhan 2022: इस साल योगी सरकार ने महिलाओं के लिए यात्रा करने के समय को बढ़ा दिया है और इस बार महिलाएं 48 घंटे तक सफर कर सकेंगी।

Raksha Bandhan 2022
Share
Advertisement

Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन का त्यौहार आ रहा है। यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट संबंध और प्यार के प्रतीक का त्यौहार का है। इस रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर राज्य की महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है। इस दौरान महिलाएं यूपी परिहवन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी और अपने भाई के घर आसानी से पहुंचेंगी। दिनांक10 अगस्त को रात 12 बजे से 12 अगस्त को रात 12 बजे तक महिलाओं द्वारा निःशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान जारी किया जिसके मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबन्धन (Raksha Bandhan 2022) के अवसर पर रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी।

Koo App
#UPCM @myogiadityanath ने ’रक्षाबंधन’ के पावन अवसर पर UPSRTC की बसों में प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा की घोषणा की है। आजादी के ’अमृत महोत्सव’ के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। दिनांक 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक माताओं-बहनों द्वारा निःशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 5 Aug 2022

इस साल योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं के लिए यात्रा करने के समय को बढ़ा दिया है और इस बार महिलाएं 48 घंटे तक सफर कर सकेंगी। इस साल महिलाएं दो दिनों के लिए मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकती हैं। बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद यूपी परिवहन निगम जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

250 अतिरिक्त बसें चलेंगी 

इसके अलावा, रक्षा बंधन के पावन अवसर पर इस बार महिलाओं को यात्रा के दौरान बसों की उपलब्धता की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र में 250 अतिरिक्त बसें संचालित करने की घोषणा की है जो कौशांबी डिपो से चलेंगी. इस पहल से मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में रहने वाले यात्री इस सुविधा का फायदा ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/lifestyle/raksha-bandhan-2022-raksha-bandhan-on-august-11-this-year-gift-this-special-gift/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *