Advertisement

राहुल गांधी हाफ टीशर्ट में संसद पहुंचे, नेताओं ने लगाए जिंदाबाद के नारे

Share
Advertisement

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया है। इस बजट सत्र में राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा खत्म की है। कड़ाके की ठंड और कश्मीर में बर्फबारी के बावजूद, राहुल गांधी पूरी यात्रा में हाफ टीशर्ट में ही नजर आए। आज जब राहुल गांधी संसद भवन पहुंचे तो कांग्रेस के सांसदों ने उनका हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी जिंदाबाद, भारत जोड़ो के नारे भी लगे। मंगलवार को ही राहुल गांधी श्रीनगर से लौटे हैं।

Advertisement

राहुल गांधी यात्रा का दूसरा चरण निकालेंगे


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पदयात्रा का दूसरा चरण जरूर होगा। अभी यात्रा का फाइनल रोडमैप नहीं बना है, लेकिन दूसरा चरण जरूर होगा, जिसमें राहुल गांधी अवश्य शामिल होंगे। दरअसल, वेणुगोपाल ने कहा कि दो-तीन महीने के बाद ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण होगा। इस बार यात्रा पश्चिम से पूर्व की ओर जा सकती है।

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के खत्म होने से पहले ही कांग्रेस ने अपना अगला अभियान शुरू कर चुकी है। देश के अलग-अलग राज्यों में 26 जनवरी से कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चल रहा है, जो तीन महीने चलेगा। राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अपने तजुर्बों को शेयर करने वाले एक खत के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एक-एक गांव और हर घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें