Advertisement

Parliament Session 2024 : ‘कई साल पहले एक फिल्म देखी मिस्टर इंडिया…’, सदन में निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Share
Advertisement

Parliament Session 2024 : संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इसी कड़ी में सदन में निशिकांत दुबे ने स्पीच दी। इस स्पीच में निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को कहा कि हम लोगों ने कई साल पहले एक फिल्म देखी मिस्टर इंडिया थी. जिसमें बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर किसी को दिखते नहीं है फिर दिख जाते हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि विपक्ष को क्या डर है? उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्य को असत्य बनाने की कोशिश कर रहा है। आज पूरा विपक्ष जो मुस्लिम की राजनीति करता रहा। वो आज हिन्दू-हिन्दू चिल्ला रहा है। निशिकांत दुबे ने सपा सांसद के बारे में बात करते हुए कहा कि जिस लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद सांसद हैं। उसका नाम फैजाबाद है, लेकिन किसी ने इसका नाम नहीं लिया, सिर्फ अयोध्या नाम लिया। यही प्रधानमंत्री की जीत है।

मिस्टर इंडिया के अनिल कपूर : सांसद निशिकांत दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा कि हम लोगों ने कई साल पहले एक फिल्म देखी मिस्टर इंडिया थी। जिसमें बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर किसी को दिखते नहीं हैं फिर दिख जाते हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि यदि कहीं लाल दिखाई देगा तो वो मिस्टर इंडिया के अनिल कपूर हैं, जो दिखते हैं, वो नहीं दिखते हैं।  संसद में शिवजी की तस्वीर दिखा रहे थे। इतना ही लगाव है तो मंदिर ही चले जाते। उनको धर्म के बारे में कुछ नहीं पता।

ये भी पढ़ें : Sawan 2024: सावन में इस दिन बाबा विश्वनाथ को स्पर्श नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, सिर्फ होंगे झांकी दर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *