Advertisement

हमारे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की कड़ी नीति है: PM मोदी

Share
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार का सर्वाधिक प्रभाव गरीबों और हाशिए पर रहने वाले लोगों पर पड़ता है तथा देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सख्त नीति है।

Advertisement

 मोदी ने कोलकाता में जी 20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टचार संसाधनों के उपयोग को प्रभावित करता है, बाजारों को विकृत करता है, सेवा वितरण को प्रभावित करता है और अंततः लोगों के जीवन की गुणवत्ता को कम करता है।

सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शहर में गणमान्य लेागों का स्वागत किया और कहा कि यह पहली बार जी 20 भ्रष्टाचार विरोधी मंत्रिस्तरीय बैठक मूर्त रूप से हो रही है।

ये भी पढ़ें: बंगाल हिंसा पर PM मोदी ने TMC पर जमकर निशाना साधा, जानिए क्या कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *