Advertisement

Nepal Road Accident: सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, मृतकों में 2 भारतीय

road accident in nepal

road accident in nepal

Share
Advertisement

Nepal Road Accident: मध्य-पश्चिमी नेपाल (Nepal) के डांग जिले से एक दिल-दहला हेने वाली घटना सामने आई है। ख़बर है कि शुक्रवार(12 जनवरी) की देर रात एक सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो भारतीय भी शामिल हैं। दुख की बात यह है कि मृतकों में सिर्फ आठ लोगों की पहचान हो सकी है। जबकि 4 लोगों की पहचान होनी अब भी बाकि है।

Advertisement

बता दें कि ये सभी लोग एक बस में सवार थे। दुर्घटना में बस क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस के मुख्य निरीक्षक उज्ज्वल बहादुर सिंह ने बताया कि “यात्री बस बांके के नेपालगंज से काठमांडू जा रही थी, लेकिन यह पुल से फिसल गई और राप्ती नदी में गिर गई। हमने केवल आठ मृत यात्रियों की पहचान की है, जिनमें दो भारतीय भी शामिल हैं।” भालूबांग के क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय से फोन पर समाचार एजेंसी एएनआई ने पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें: West Bengal: गंगा सागर जा रहे साधुओं को भीड़ ने निर्वस्त्र कर पीटा, भाजपा ने TMC पर साधा निशाना

जानकारी के मुताबिक मरने वालों के अलावा बस में सवार बाकि के 22 लोग बुरी तरह घायल हैं। 12 मृतकों में 2 भारतीय हैं। जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

1-बिहार के मलाही के रहने वाले योगेन्द्र राम- उम्र 65 साल

2-उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुने- उम्र 31 साल

मुख्य निरीक्षक ने कहा, “मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लमही अस्पताल ले जाया गया है।”फिलहाल, अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *