Advertisement

Navratri 2022 Day 9: नवरात्र का नौवां दिन आज, इस विधि से करें मां सिद्धिदात्री की पूजा

Maa Siddhidatri
Share
Advertisement

Navratri 2022 Day 9: आज नवरात्रि का नौवां दिन है। नवरात्रि का समापन नवमी तिथि से होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 4 अक्टूबर, मंगलवार यानि आज है। नवरात्रि के नवम दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) की पूजा की जाती है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं। आज के दिन देवी मां की पूजा करने से सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Advertisement

नवरात्र का नौवां दिन आज

मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) महालक्ष्मी के समान कमल पर विराजमान हैं। शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है। मां के चार हाथ हैं। मां ने हाथों में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण किया है। मां सिद्धिदात्री को माता सरस्वती का रूप भी मानते हैं। नवमी तिथि पर कन्या पूजन भी किया जाता है। साथ ही कन्या पूजते समय भी आपको कई बातें ध्यान में रखनी जरुरी होती है।

इस विधि से करें मां सिद्धिदात्री की पूजा

सबसे पहले दिन की शुरुआत सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं। स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें। मां को रोली कुमकुम भी लगाएं। मां को मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं। मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) का अधिक से अधिक ध्यान करें। मां की आरती अवश्य करें। देवी मां को भोग लगाना ना भूलें। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा अतिप्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *