Advertisement

Nag Panchami 2022: नागपंचमी आज, भूलकर भी न करें ये काम, जानें शुभ मुहूर्त

Nag Panchami
Share
Advertisement

Nag Panchami 2022: आज यानि मंगलवार के दिन नागपंचमी (Nag Panchami) का त्योहार है। श्रावण मास की पंचमी तिथि 2 अगस्त को सुबह 5 बजकर 14 मिनट से लेकर 03 अगस्त को सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। इस बीच नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 02 अगस्त को सुबह 5 बजकर 14 मिनट से लेकर 8 बजकर 24 मिनट तक ही रहेगा।

Advertisement

नागपंचमी आज

सावन महीने में आने वाले सभी महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक नागपंचमी  (Nag Panchami) का त्योहार भी होता है। बता दें नाग पंचमी के त्योहार को लेकर सभी शिवालयों में तैयारियां पूरी है। इसी के साथ नाग पंचमी के दिन महादेव के साथ-साथ वासुकी नाग की पूजा भी की जाती है। इस दिन नाग देवता को दूध और धान का लावा अर्पित किया जाता है। नाग पंचमी पर्व के दिन कालसर्प दोष दूर करने के लिए लोग नाग देवता की पूजा करते हैं।

नाग पंचमी के दिन इन बातों का रखें खास ख्याल

नागपंचमी  (Nag Panchami) के दिन कई बातों का हमें विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। बता दें माना जाता है कि नाग पचंमी के दिन व्रत रखना अच्छा माना जाता है। नाग पंचमी के दिन सुई धागे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही इस दिन लोहे के बर्तन में खाना बनाना चाहिए। नाग पंचमी के दिन उस जमीन को बिल्कुल भी नहीं खोदना चाहिए जहां सांपों का बिल हो। विशेषकर ना ही इस दिन सांप को मारना चाहिए। अगर आपको कहीं सांप दिख जाता है तो उसे जाने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *