मॉर्निंग वॉक पर टेक फर्म की CEO को कार ने रोंदा, मौके पर मौत, 1 गिरफ्तार

रविवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक टेक फर्म के सीईओ को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के वर्ली सी-फेस प्रोमेनेड पर हुई दुर्घटना में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
महिला की पहचान राजलक्ष्मी राज कृष्णन के रूप में हुई है। पीड़ित को हादसे में पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। आपको बता दें कि हादसे में कार के 23 वर्षीय चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि हादसा सुबह करीब 6.30 बजे हुआ। हालांकि, महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
वर्ली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “महिला की पहचान राजलक्ष्मी राज कृष्णन के रूप में हुई है, जब वो सुबह की सैर पर निकली थी, तब उसे एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी थी। प्रभाव के कारण, वो जमीन पर गिरने से पहले हवा में उछल गई।” कहा।
अधिकारी ने कहा कि चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें लापरवाही से वाहन चलाना और लापरवाही से मौत का कारण शामिल है। आपको बता दें कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला मुंबई के शिवाजी पार्क से जॉगर्स ग्रुप का हिस्सा थी।
(पीटीआई से इनपुट्स के साथ)