Advertisement

मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में कांग्रेस के दिग्गज नेता मुकेश गोयल AAP में हुए शामिल

Share
Advertisement

दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में कांग्रेस के बड़े नेता मुकेश गोयल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

Advertisement

मुकेश गोयल 5 बार पार्षद रह चुके हैं और AICC के मेंबर हैं। इसके आलावा कई अन्य कांग्रेस नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

दिल्ली में अगले साल 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल कल आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता मुकेश गोयल AAP में हुए शामिल

दिल्‍ली नगर निगम के चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं और इसको लेकर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच दिल्‍ली कांग्रेस के दिग्‍गज नेता मुकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। अगले साल यानी 2022 की शुरुआत में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी बीच दिल्ली में नगर निगम के चुनाव भी होंगे।

कांग्रेस को लगा झटका

जानकारी के लिए बता दें कि मुकेश गोयल उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता के अलावा 25 साल से कांग्रेस से लगातार निगम पार्षद बनते चले आ रहे हैं। उन्‍होंने दिल्‍ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *