Advertisement

MP: दतिया में 24 साल की युवती ने भगवान शिव से रचाई शादी, पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ विवाह

Share
Advertisement

MP News: इस साल शिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव दुल्हा बनेंगे। पूरे विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की शादी कराई जाएगी। यह सब कुछ वैसे तो 18 फरवरी को शिवरात्रि पर होगा, लेकिन दतिया में हाल ही में हुआ एक विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक युवती ने भगवान शिव के साथ ब्याह रचाया है और वह भी पूरे विधि-विधान से हुआ।

Advertisement

ये है पूरा मामला

रविवार को MP के दतिया के हड़ापहाड़ क्षेत्र के स्थान- हैरिटेज‎ गार्डन में MBA पास 24 साल की युवती ने भगवान शिव के साथ पूरे विधि-विधान से ब्याह रचाया। देखा गया कि हैरिटेज‎ गार्डन फूलों से सजा है। लोगों का आना-जाना लगा है। गेट पर ही निकेता संग शंकर लिखा बोर्ड लगा हुआ नजर आया। यहां चौरसिया परिवार आने वालों का स्वागत करते नजर आया। गार्डन में डीजे के बीच डोल और मंगल गीत भी सुनाई दिए।

तो वहीं, दूसरे स्थान बड़े बाजार में कनकने की गली में स्थित प्रजापिता‎ ब्रह्मकुमारी आश्रम, जहां भगवान शंकर दूल्हे की तरह सज हुए नजर आए। गेट के बाहर बाराती भी तैयार दिखे। बैंड बाजे वाले भी अलग-अलग गीतों से समां बांधते हुए नजर आए रहे। तो वहीं, थोड़ी देर बाद दूल्हा बने भगवान शिव को बाहर लाया जाता है। बारात‎ टाउनहॉल से प्रारंभ होकर‎ किलाचौक, बिहारी जी मंदिर,‎ गांधी रोड, राजगढ़ चौराहा,‎ सीतासागर, पुरानी कलेक्टोरेट होते‎ हुए हैरिटेज गार्डन पर पहुंची।‎ करीब चार किमी‎ लंबी बारात निकाली गई। यहां भगवान भोलेनाथ के साथ‎ निकेता का प्रभु समर्पण‎ कार्यक्रम के साथ सम्मान‎ समारोह हुआ।

पिता ने किया कन्यादान

आपको बता दें कि निकेता की इस अनोखी शादी में उसके पिता विजय चौरसिया ने कन्यादान किया। पिता ने बताया कि धूमधाम से शादी समारोह आयोजित हुआ। इस विवाह से वो बहुत ही खुश हैं। बेटी के इस फैसले का उन्होंने सम्मान किया है। शादी की रस्में बिल्कुल रीति-रिवाजों से निभाई गई, जिसमें आश्रम और अन्य सामाजिक संगठनों से शादी का खर्चा किया गया।

ये भी पढ़ें : Mahashivratri 2023 : काशी विश्वनाथ धाम में जारी होंगे नए प्रबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें