Advertisement

फ्रांस में दिखा मोदी मैजिक, बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए पीएम

Share
भारत के लिए आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। एक तरफ 4 साल बाद एक बार फिर भारत ने चाँद पर छलांग लगाया है तो वही दूसरी तरफ पेरिस में पीएम मोदी को अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। मोदी बैस्टिल डे परेड में शामिल होने पहुंचे। जहाँ राष्ट्रगान के साथ उनका भब्य स्वागत हुआ। जो की भारतीयों के लिए बेहद ही गौरव का पल रहा। आपको बतादें पीएम मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। पीएम ने इस दौरे पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया। इस बीच पीएम मोदी पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के हिस्से के रूप में बैस्टिल दिवस परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ शामिल हुए। जिसकी दोस्ती की झलक पेरिस की दीवारों पर साफ दिखी। 
Advertisement

बता दें कि फ्रांस में बैस्टिल दिवस पर विदेशी नेताओं को अतिथि के रूप में कम ही आमंत्रित किया जाता है. आखिरी बार 2017 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को न्यौता दिया गया था। फ्रांस में राष्ट्रीय दिवस (बैस्टिल डे परेड) बेहद महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जाता है। यह 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान बैस्टिल जेल पर हमले की याद दिलाता है। बैस्टिल डे परेड समारोह का मुख्य आकर्षण है।

Advertisement

पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान

बाद में पीएम मोदी और मैक्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। दोनों नेता भारत-फ्रांस सीईओ फोरम में भी हिस्सा लेंगे। बाद में शाम को मैक्रों, पेरिस के प्रतिष्ठित लौवर संग्रहालय परिसर में मोदी के लिए भोज की मेजबानी करेंगे। वहीं, गुरुवार को प्रधानमंत्री का फ्रांस पहुंचने पर रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया। उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी के नामों पर राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *