Mann Ki Baat: PM Modi आज ‘मन की बात’ का 109 वां संस्करण करने जा रहे हैं। बता दें कि ये साल 2024 का पहला ‘मन की बात’ एपिसोड होगा। ये संस्करण कई मायनों में खास है। पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से लेकर रिपलिक डे पर महिला शक्ति के प्रदर्शन को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
बता दें कि ये गणतंत्र दिवस भारत का 75वां गणतंत्र दिवस था। ये गणतंत्र कई मायनों में खास भी रहा। इस साल कर्तव्य पथ पर परेड और झांकियों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही है। ये गणतंत्र दिवस के इतिहास में पहली बार हुआ जब 100 महिलाओं ने शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाकर इसका आगाज किया। इसलिए संभावना है की पीएम मोदी इसपर मन की बात एपिसोड में बात करें।
2 जनवरी को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी पीएम मोदी अपना अनुभव जनता के साथ साझा कर सकते हैं। बता दें कि प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह काफी सानदार रहा था। पूरे देश रामधुन में डूबा दिखा था।
पीएम मोदी 108वें एपिसोड में 2023 की उपलब्धियां गिनाईं थी। उन्होंने नारी शक्ति वंदन बिल पर चर्चा करते हुए कहा था कि इसी साल ये बिल पारित हुआ। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की तरफ एक बड़ा कदम बताया था।
पीएम मोदी ने मेंटल हैलथ को लेकर भी जनता को मंत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि आज फिजिकल हेल्थ और वेलबींग की चर्चा तो खूब होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और बड़ा पहलू मेंटल हेल्थ का भी है। इसकी भी उतनी ही चर्चा होनी चाहिए।
पीएम ने भारत के इनोवेशन हब बनने पर भी चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि, ‘भारत का इनोवेशन हब बनना इस बात का प्रतीक है कि ये देश अब रुकने वाले नहीं है। 2015 में हम ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 81वें रैंक पर थे। आज हमारी 40वीं रैंक है। इस साल भारत में नए इनोवेशन के फाइल होने वाले पेटेंट की संख्या ज्यादा रही है, जिसमें करीब 60% डोमेस्टिक फंड्स के थे। QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस बार सबसे अधिक संख्या में भारतीय यूनिवर्सिटीज शामिल हुई हैं।’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप
AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…
AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…
Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…
CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…
Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…
PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…
This website uses cookies.