Advertisement

Lucknow News: राजधानी में छाया घना कोहरा, पहली बार शून्य हुई विजिबिलिटी, जानें मौसम का अपडेट

fog
Share
Advertisement

Lucknow News: कड़ाके की ठंड लगातार कहर ढ़ा रही रही है. गुरुवार को सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बुधवार देर रात तीन बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ। उस समय 500 मीटर दृश्यता रही। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य पहुंच गई। आधे घंटे तक यही स्थिति रही। नौ बजे के बाद दृश्यता बढ़ने लगी। करीब 11 बजे कोहरा छंटा और धूप निकली, लेकिन गलन से बनी रही।

Advertisement

इसी के साथ दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे के बीच धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वायु गति में कमी आने के कारण लखनऊ में कोहरा रहा। अधिकतम दृश्यता 800 मीटर रही। सुबह सात से नौ बजे तक राजधानी अत्यधिक कोहरे की चपेट में रही। साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य हो गई। इसे अति सघन कोहरे के रूप में जाना जाता है, जिसके कारण सौर विकिरण कट ऑफ से दिन में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अंदेशा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही ये भी माना जा रहा है कि नए साल पर खूब कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *