Advertisement

मिशन शक्ति के तहत ‘निर्भया एक पहल’ का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- 75 हजार महिलाओं को कौशल विकास का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Share
Advertisement

लखनऊ: लखनऊ में महिलाओं का कौशल क्षमता विकास एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत आपको यूपी के हर शहर में महिला पिंक बूथ दिखाई देगा। हर थाने में महिला डेस्क देखने को मिलेगी। सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन, ये सब एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। मिशन शक्ति के इस अभियान को पूरे प्रदेश के अंदर इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है।

Advertisement

हर थाने में महिला डेस्क देखने को मिलेगी: CM योगी

मुख्यमंत्री बोले कि मिशन शक्ति में अलग अलग चरण में अलग अलग कार्यक्रम चले, पहले चरण में सुरक्षा को आधार रखा गया, पहले अराजकता का माहौल था, बेटियों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को दिक्कत थी, इसी क्रम में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन हुआ, इसी क्रम में आज हर जिले में हर थाने में महिला डेस्क की स्थापना की गई, तीसरे चरण में ग्रामीण स्तर पर इसका कार्य हुआ, महिला कांस्टेबल बीट को स्थापना की गई, हमने डेढ़ लाख पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत बेटियों की भर्तियां की गई, 30 हजार महिला कांस्टेबल की भर्ती की गई,उन्हें महिला बीट की जिम्मेदारी दी गई।

पुरुषों से ज्यादा रेडीमेट वस्त्रों का काम महिलाएं कर सकती है: मुख्यमंत्री

आगे सीएम योगी ने कहा कि आज मिशन शक्ति के तहत अनेक कार्यक्रम चल रहे है। मिशन शक्ति सफल कार्यक्रम है। अगर महिलाएं ठान लेती है तो काम पूरा करती है। पुरुषों से ज्यादा रेडीमेट वस्त्रों का काम महिलाएं कर सकती है। 75 जनपदों के 75 प्रोडक्ट का आज कवर औऱ टिकट जारी हुआ है, जिससे प्रोडक्ट का और प्रचार प्रसार होगा।  मिशन शक्ति का यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार ने मिशन मोड़ पर लिया है। 2017 से पहले प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी समस्या थी।  2017 के बाद मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को मजबूत किया गया। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की गिनती नगण्य थी। 2017 के बाद आज महिलाओं की गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस में बढ़ी है। आज जनपदों में महिला आरक्षियों की ट्रेनिंग होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *