Syria: 2023 की शुरुआत से लैंड माइन विस्फोटों में अभी तक 55 की मौत

Landmine explosions kill 55 in Syria since beginning of 2023
एक रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया (Syria) में लैंड माइन विस्फोटों में 2023 की शुरुआत से अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, मरने वालों में लैंड माइन के विस्फोट से मारे गए दो महिलाएं और 18 बच्चे शामिल हैं। लैंड माइन पहले विद्रोहियों के कब्जे या युद्ध क्षेत्रों में खोजी नहीं गई थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों में पांच लोग भी शामिल हैं। इन लोगों ने गुरुवार को मध्य प्रांत हमा के सलामियेह इलाके में अपनी जान गवाई थी।
ब्रिटेन स्थित वॉचडॉग ग्रुप ने भी अपनी प्रतिक्रया दी है। आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि इसी अवधि के दौरान लैंड माइन विस्फोटों से 28 बच्चों और चार महिलाओं सहित 118 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी सना ने बताया कि पांच पीड़ित ट्रफल कलेक्टर थे और वहां महंगे फंगस की तलाश कर रहे थे। तभी इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा छोड़ी गई एक लैंड माइन में विस्फोट हो गया। इसके बाद ये दर्दनाक घटना हो गई।
लैंड माइन विस्फोट के पीड़ितों में से कई किसान या श्रमिक थे। वो रेगिस्तानी क्षेत्र में ट्रफ़ल्स एकत्र कर रहे थे। ये लोग आईएस आतंकवादियों के लिए एक टार्गेट बन गए हैं।
आपको बता दें कि एक रिपोर्ट ये दावा करती है कि फरवरी में, IS ने पूर्वी सीरिया के रेगिस्तानी क्षेत्र में 64 ट्रफल कलेक्टरों को मार डाला था।