Advertisement
बड़ी ख़बर

JP Nadda in Jabalpur: जेपी नड्डा बोले- सुकन्या समृद्धि योजना में सबसे ज्यादा खाते मध्य प्रदेश में खुले

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने जबलपुर, मध्य प्रदेश (JP Nadda in Jabalpur) में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सबसे पहले युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। जिन्होंने ये शानदार कार्यक्रम आयोजित करके जबलपुर संभाग में, युवाओ की एक छाप और युवाओं की बात रखने का प्रयास किया है। किसी भी देश के लिए, किसी भी समाज के लिए युवाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है। वे एक प्रकार से रीढ़ की हड्डी की तरह होते हैं। वो देश को आगे ले जाने में, समाज में बदलाव लाने में क्रांतिकारी भूमिका अदा करता है।

Advertisement

मध्य प्रदेश ऑर्गेनिक खेती में नंबर एक प्रदेश बनकर खड़ा हुआ

जेपी नड्डा (JP Nadda in Jabalpur) बोले आदि शंकराचार्य ने 32 वर्ष की उम्र में अध्यात्मवाद का एक नया अध्याय हम सबके बीच में जोड़ दिया स्वामी विवेकानंद जी ने हिन्दू का परिचय भारतीयता और भारतीयता की दृष्टि किये जाने वाले काम की एक नई परिभाषा, एक नया अंदाज, एक नया रास्ता 29 से 39 साल की आयु में दुनिया के सामने रख दिया था। आजादी के आंदोलन में गति तभी आई जब, कहीं सुभाष चंद्र बोस, कहीं शहीद भगत सिंह, कहीं सुखदेव, कहीं राजगुरु ने, आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन ने तब गति पकड़ी, जब भारत का युवा देश की आजादी के लिए आगे चल पड़ा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तीव्र गति से लागू करने वाला मध्य प्रदेश

आगे उन्होनें कहा कि परिवर्तन का नाम युवा है। नई सोच का नाम युवा है। नई उमंग का नाम युवा है। समाज को बदल देने की ताकत रखने वाले का नाम युवा है। आप सभी युवाओं को इन कामों को आगे बढ़ाना है। युवाओं में नई चीजों को नई उमंग के साथ रखने का विचार होता है। उसको पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। अकेला भारत ही ऐसा देश है, जो युवा है। 18% से ज्यादा जनसंख्या युवाओं की किसी धरती पर है तो वो भारत में है। भारत में 2014 में स्टार्ट अप की संख्या 65-70 के बीच थी। बाद में ये 135 हुई। आज भारत में स्टार्ट अप की संख्या करीब 70 हजार है। इसमें से 100 स्टार्ट अप ने यूनीकॉर्न का दर्जा प्राप्त कर लिया है। ये हमारे युवाओं की ताकत है।

सुकन्या समृद्धि योजना में सबसे ज्यादा खाते मध्य प्रदेश में खुले

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा बोले (JP Nadda in Jabalpur) भारत ने 100 देशों को वैक्सीन भेजी है। 18.5 करोड़ डोज भारत ने दूसरे देशों को दी है। इनमें से 48 देशों को मोदी जी ने वैक्सीन मुफ्त पहुंचाने का काम किया है। आज भारत की GDP 8.7% की गति से आगे बढ़ रही है। जबकि अमेरिका 4.4% और यूरोप 3.7% पर है। मध्य प्रदेश में 12 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। उज्ज्वला योजना के तहत पूरे देश में 9 करोड़ से अधिक और अकेले मध्य प्रदेश में 80 लाख गैस कनेक्शन गरीब बहनों को दिए गए हैं। मध्य प्रदेश ऑर्गेनिक खेती में नंबर एक प्रदेश बनकर खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को तीव्र गति से लागू करने वाला मध्य प्रदेश है।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- ‘ये पहले जब भी हार जाते थे तो EVM को टोपी पहना देते थे…’

PM Modi: कर्नाटक के दावणगेरे में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र…

April 28, 2024

Kasganj: राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Kasganj: यूपी के कासगंज में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Election 2024: इटावा में गरजे अमित शाह, पूछा- राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को?, अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

Election 2024: सपा के गढ़ पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में गरजे PM मोदी, बोले- जीवन की आखिरी सांस तक सिर्फ और सिर्फ आपके लिए जिऊंगा

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बल्लारी में जनसभा…

April 28, 2024

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

This website uses cookies.