Advertisement

Hathras Stampede : राहुल गांधी ने अलीगढ़ के पीड़ित परिवार से की मुलाकात, अब अलीगढ़ से हाथरस के लिए हुए रवाना

Share
Advertisement

Hathras Stampede : कल वेणुगोपाल ने बताया था कि राहुल गांधी हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं। आज राहुल गांधी अलीगढ़ पहुंचे तो उन्होंने हाथरस में जान गवाने वाले परिवार के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद अलीगढ़ से हाथरस के लिए रवाना हो गए है।

Advertisement

आपको बता दें कि राहुल गांधी अलीगढ़ पहुंचे थे और उन्होंने हाथरस सत्संग भगदड़ में मरने वाले लोगों के परिजनों से बात की। अब वो अलीगढ़ से हाथरस के लिए निकल गए। दरअसल हाथरस में सत्संग के दौरान भगदढ़ मच गई और भगदड़ में 121 लोगों ने जान गवां दी। साथ ही कई लोग घायल हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में करीब ढाई लाख लोग मौजूद थे। जबकि 80 हजार लोगों की मांगी थी। इस मामले में योगी आदित्यनाथ ने एसआइटी गठित करने के निर्देश दिए थे। एसआइटी ने कई लोगों के बयान दर्ज कर किए हैं। साथ ही इस मामले में षडयंत्र की जांच की जा रही है।

5000 शिक्षकों के अनिवार्य ट्रांसफर का आदेश गलत और शिक्षा विरोधी : आतिशी, शिक्षा मंत्री, दिल्ली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *