Advertisement

Hathras Stampede News : पीड़ितों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा – ‘मुआवजा सही मिलना चाहिए’

Share
Advertisement

Hathras Stampede News : राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और उन्होंने हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात की। हाथरस के पीड़ितों से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि दुख की बात है, बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। मैं इसको राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहता हूं। मगर प्रशासन की कमी तो है और गलतियां तो हुई ही है।

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, “दुख की बात है, बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है. काफी लोगों की मृत्यु हुई है। मैं इसको राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहता हूं। मगर प्रशासन की कमी तो है और गलतियां तो हुई ही हैं। इसका पता लगाना चाहिए. शायद सबसे जरूरी बात ये है कि मुआवजा सही मिलना चाहिए, क्योंकि ये गरीब परिवार हैं और इनके लिए मुश्किल का समय है। इसलिए मुआवजा ज्यादा से ज्यादा मिलना चाहिए। मैं यूपी के सीएम से विनता करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दिया जाए।

राहुल गांधी ने कहा कि इस समय परिवारों को ज्यादा मुआवजे की जरूरत है। अब आपने छह महीने बाद दिया या एक साल बाद दिया और देरी की तो उससे किसी को फायदा नहीं होगा। मुआवजा जल्दी से जल्दी दिया जाना चाहिए और जितना देना चाहिए। वो दिल खोलकर देना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि परिवार वालों से मेरी पर्सनल बात हुई है। उनके बच्चों के बारे में, उनकी माता के बारे में कि वो कैसे थे और क्या करते थे. इस संबंध में बात हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कमी है. उन्होंने कहा कि वहां पर पुलिस की जो व्यवस्था होनी चाहिए थी वो नहीं थी। बहुत दुख में हैं। शॉक में हैं। ऐसे हालातों में मैं उनका दुख-दर्द समझने की कोशिश कर रहा हूं।

5000 शिक्षकों के अनिवार्य ट्रांसफर का आदेश गलत और शिक्षा विरोधी : आतिशी, शिक्षा मंत्री, दिल्ली

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *