Advertisement

Hartalika Teej 2022:हरितालिका तीज पर जरूर करें इन चीजों का दान, दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्रेम

Share

हरतालिका तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं गरीब जरूरतमंद सुहागिन महिलाएं चावल, गेहूं, उड़द की दाल, हरे फल, साड़ी और श्रृंगार की सोलह सामग्री अर्पित करें।

Hartalika Teej
Share
Advertisement

Hartalika Teej: भाद्रपद में शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि यानि आज हरतालिका तीज व्रत है। इस दौरान महिलाएं 24 घंटे का निर्जला उपवास पर करेंगी और भगवान शिव मां पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। जिन महिलाओं की शादी के बाद की पहली तीज है उनको सुहाग की सामग्री जैसे-सिंदूर, मेहंदी, चूड़ी, काजल, लाल चुनरी मां पार्वती को अर्पित करनी चाहिए। इस दिन माता पार्वती को लाल फूल, सुहाग की सामग्री और मां पार्वती का अभिषेक कराना चाहिए। हरतालिका तीज पर सुहाग की इन वस्तुओं दान किया जाए तो जीवन में  सुख-समृद्धि आती है और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। वहीं अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए खास मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

Advertisement

हरतालिका तीज पर इन चीजों का करें दान
हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं गरीब जरूरतमंद सुहागिन महिलाएं चावल, गेहूं, उड़द की दाल, हरे फल, साड़ी और श्रृंगार की सोलह सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती होने का फल मिलता है।

हरतालिका तीज पर करें इन मंत्रों का जाप

सुख सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र –

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्र-पौत्रादि समृद्धि देहि में परमेश्वरी।।

मनचाहे वर के लिए मंत्र –

हे गौरी शंकर अर्धांगिनी यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा माम कुरु कल्याणी कांतकांता सुदुर्लाभाम्।।

पति की दीघार्यु के लिए मंत्र –

नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा।
प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।

सुख सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

पुत्र-पौत्रादि समृद्धि देहि में परमेश्वरी।।

मां पार्वती को सिंदूर चढ़ाने का मंत्र

सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।

शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्।।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/hartalika-teej-2022-hartalika-teej-today-how-to-worship-and-when-is-paran-know-auspicious-time/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *