
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने गांधीनगर में अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। इसी के साथ बीजेपी ने अपने इस घोषणा पत्र में गुजरात के लोगों के लिए 5 साल में 20 लाख नौकरी से लेकर कई अहम वादें किए है। वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, ‘हम सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संबंधित कानून भी बनाएंगे। इसके साथ ही यह कानून सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और निजी संपत्ति पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों से वसूली के संबंध में होगा। तो आइए नजर डालते है भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में क्या-क्या वादे किए है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने गांधीनगर, गुजरात में भाजपा संकल्प पत्र 2022 का विमोचन किया।#અગ્રેસર_ગુજરાતનો_સંકલ્પ pic.twitter.com/SRAdaz1s5G
— BJP (@BJP4India) November 26, 2022
BJP ने जारी किया अपना ‘संकल्प पत्र’
-5 सालों में युवाओं के लिए 20 लाख रोजगार विकसित किए जाएंगे।
-25 हजार करोड़ रुपये खर्च करके सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
-देश का पहला ब्लू इकनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार होगा।
-छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया।
-सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ का बजट
-500 करोड़ रुयये खर्च करके गौशालाओं को मतबूत बनाएंगे।
-एक हजार अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सालय की शुरुआत करेंगे।
-साउथ गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क तैयार करेंगे।
-10 हजार करोड़ रुपये किसानों के मार्केटिंग के लिए खर्च करेंगे।
-1 लाख महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
-मछली पकड़ने से संबंधित बुनियादी ढांचे भी मजबूत किए जाएंगे।
-पूरे गुजरात को 04 और 06 लेन सड़क से जोड़ेंगे। फ्लाईओर बनाए जाएंगे।