Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पीएम मोदी आज करेंगे 4 जनसभाएं, रैली के दौरान दिखाएंगे अपना शक्ति प्रदर्शन

Share
Advertisement

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी मैदान में शामिल हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। भाजपा, कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही हैं और तीनों ही पार्टियां गुजरात में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा को जीताने और एक बार फिर कमल खिलाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी की चार जनसभाएं हैं। पीएम मोदी, पालनपुर, मोडासा, दहेगाम और बावला (अहमदाबाद) में अलग-अलग समय पर जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसकी शुरुआत आज सुबह 11 बजे से होगी। इससे पहले पीएम मोदी ने बुधवार को दाहोद, मेहसाणा, वडोदरा और भावनगर में हुंकार भरी थी।

Advertisement

PM Modi Rallies in Gujarat Today: गुजरात में आज पीएम मोदी की चार रैलियां

जनसभा 1- पालनपुर विधानसभा

स्थान- पालनपुर

समय- 11 बजे

जनसभा 2- मोडासा विधानसभा

स्थान- मोडासा

समय- 11 बजे

जनसभा-3 दहेगाम विधानसभा

स्थान- दहेगाम

समय-दोपहर 2.30 बजे

जनसभा-4- बावला विधानसभा

स्थान- बावला, अहमदाबाद देहात

समय- शाम 4 बजे

Gujarat Assembly Chunav 2022: 89 सीटों पर पहले चरण में 1 दिसंबर को वोटिंग

गुजरात विधानसभा चुनाव को अब बस कुछ ही दिनों का समय रह गया। ये मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 89 सीटों के लिए मतदान 1 दिसंबर और शेष 93 सीटें के लिए दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछले 27 वर्षों से गुजरात की सत्ता में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *