Advertisement
बड़ी ख़बर

Delhi Rape Case: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी गिरफ्तार

Share
Advertisement

नई दिल्ली। दिल्ली के देवली में रहने वाला युवक एक लड़की(17) को बुलंशदहर(यूपी) ले गया। वहां उसने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया है। इसके चार साथी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे। कोर्ट ने संजू को भगोड़ा घोषित किया था। 

Advertisement

सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की

अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार 17 वर्षीय लड़की का शव वर्ष 2019 में बुलंदशहर में खेत में मिला था। लड़की के शव के पास खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि संजू ने अपने चार दोस्तों के साथ लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है। बुलंदशहर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि संजू फरार था। 

गुरूग्राम से गिरफ्तार कर लिया
कोर्ट ने संजू को भगोड़ा घोषित कर दिया था और यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। जांच में इंस्पेक्टर राकेश कुमार को पता लगा कि आरोपी गुरुग्राम में रह रहा है। इसके बाद एसआई सम्राट खाटियान व एसआई उदयवीर की टीम ने संजू(42) को फेज-तीन, गुरूग्राम से 16 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। 

2018 में हुई थी लड़की से मुलाकात
देवली निवासी संजू ने शुरू में एक कंपनी में काम करना शुरू किया। कुछ समय बाद उसने नौकरी छोड़ दी और डेयरी का व्यवसाय शुरू किया। वर्ष 2014 में इसकी शादी हो गई। कुछ समय बाद वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। जल्द ही दोनों दोस्त बन गए। जनवरी, 2019 में वह दोस्त के साथ लड़की को किसी स्वामी से मिलवाने बुलंदशहर ले गया। यहां सभी ने शराब पी और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने लड़की की हत्या कर दी। आरोपी को जब पता लगा कि उसके दोस्त गिरफ्तार हो गए हैं तो वह दिल्ली छोड़कर गुरुग्राम चला गया और वहां छिपकर रहने लगा।

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.