27 मई को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59वीं पुष्यतिथि है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,’पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’ वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी ट्वीट करते हुए लिखा,
पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
वहीं, आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि दी। केजरीवाल ने लिखा, ‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’ कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘एक महान स्वतंत्रता सेनानी..एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री..एक लोकतांत्रिक शख्स जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी। दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया। पंडित जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।’
ये भी पढ़ें: PM Modi in Sydney: नमस्ते इंडिया कहकर PM मोदी का संबोधन शुरु, बोले- 2014 में किया था वादा वो निभा दिया
PM Modi in Odisha: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के गंजम…
ICSE ISC Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने सोमवार 6…
Ravishankar Prasad to Channi: 4 मई को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना की गाड़ी…
Radhika Khera on Congress: कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद राधिका खेड़ा ने अपनी…
KL Sharma in Amethi: अमेठी के गौरीगंज इलाके में कांग्रेस कार्यालय के बाहर गाड़ियों में…
Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है. इसी क्रम में…
This website uses cookies.