Advertisement

Farmer Protest: जंतर-मंतर पर किसानों की महापंचायत आज, दिल्ली बॉर्डर पर पहरा! प्रशासन चौकस

Share

महापंचायत में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से किसानों का जत्था दिल्ली पहुंच रहा है, हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है।

Farmer Protest
Share
Advertisement

Farmer Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज किसानों की महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) होनी है, इससे पहले दिल्ली में अचानक चौकसी बढ़ा दी गई है। जगह जगह पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं महापंचायत में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से किसानों का जत्था दिल्ली पहुंच रहा है, हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है। दिल्ली के बॉर्डर्स पर कड़ी निगरानी की जा रही है। महापंचायत सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी और समापन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने टिकरी सीमा से किसानों को राजधानी में नहीं आने देने के लिए व्यापक इंतजाम किए है। किसान नेताओं ने कहा कि अगर सरकार की ओर से व्यवधान डालने का प्रयास हुआ तो उसके लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार होगी। पंचायत की प्रमुख मांग है कि लखीमपुर खीरी नरसंहार के पीडि़त किसान परिवारों को इंसाफ, जेलों में बंद किसानों की रिहाई, दोषियों की गिरफ्तारी, एमएसपी गारंटी, किसानों को कर्जमुक्त किया जाए, बिजली बिल 2022 रद्द किया जाए, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़े और भुगतान किया जाए।

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है जिसमें बताया गया है कि लगभग चार से पांच हजार किसानों के जुटने (Farmer Protest) की आशंका है। इसे देखते हुए दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, इसमें टॉल्सटॉय, संसद मार्ग, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से विंडसर प्लेस, अशोका रोड, जनपथ, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पंडित पंत मार्ग पर जाने से बचने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/rakesh-tikait-dharna-in-lakhimpur-kheri/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *