Advertisement

Europe Heatwave: लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, स्पेन-पुर्तगाल में 1000 लोगों की मौत

Share
Advertisement

नई दिल्ली। यूरोप में भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। स्पेन-पुर्तगाल में बीते सात महीनों में 1000 लोगों की जान चली गई है। ब्रिटेन में जहां तापमान 41 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान अभी भी चढ़ रहा है। ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस, पुर्तगाल, इटली और टर्की में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। केवल पुर्तगाल में गर्मी से पिछले 7 दिनों में 659 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी आग ने तापमान को और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि हीटवेव की वजह से दर्जनों जंगलों में भीषण आग लग गई है।

Advertisement

ब्रिटेन में गर्मी से हालात इतने बिगड़ गए हैं कि यहां सड़कों पर डामर पिघलने लगा है। लूटन एयरपोर्ट का रनवे भी पिघल गया है। वहीं, रेलवे ट्रैक भी बढ़ते तापमान को सह नहीं पा रहे हैं और फैल रहे हैं।

ब्रिटेन के नेशनल रेल सर्विस ने भीषण गर्मी के खतरे को देखते हुए लोगों को यात्रा से बचने के लिए कहा है। हालांकि, लोगों को जरूरी कामों के लिए घर से बाहर जाना ही पड़ रहा है। रेल मंत्रालय ने बताया कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने पर ट्रैक का तापमान 50 डिग्री, 60 डिग्री और यहां तक कि 70 डिग्री तक पहुंच जाता है।

गर्मियों में लोग यूरोप की सैर करने जाया करते थे लेकिन इस बार प्रचंड गर्मी के चलते परहेज कर रहे हैं। स्पेन, फ्रांस, इटली, यूके का पारा आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।

फ्रांस के राष्ट्रीय मौसम कार्यालय ने कहा कि फ्रांस में कस्बों और शहरों के एक मेजबान ने 18 जुलाई को अपना उच्चतम तापमान दर्ज किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें