अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई तीव्रता

Earthquake: देश से लेकर विदेश तक बीते दिनों कई जगह भूकंप की खबर सामने आई है। वहीं देर रात अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी एक बार फिर भूकंप के कारण धरती कांपी है। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार कैंपबेल बे के 431 किमी दक्षिण पूर्व में आधी रात करीब 2.30 बजे यह भूकंप महसूस किया गया था। बता दें भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 आंकी गई। बता दें भूकंप की गहराई 75 किमी नीचे बताई गई है। अभी तक किसी भी तरह की जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। सीस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार द्वीप से 108 किमी उत्तर पूर्व डिगलीपुर में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।
नॉर्थ ईस्ट में भी भूकंप के झटके
भारत के दक्षिण में स्थिति अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आए भूकंप से पहले शुक्रवार सुबह ही नॉर्थ ईस्ट के राज्य मणिपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं मणिपुर के मोइरांग से 100 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में शुक्रवार सुबह 10:02 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। बता दें रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 रही थी। हालांकि देशभर में आ रहे भूकंप के तेज झटकों से लोग काफी सहम गए है।
कारगिल में महसूस हुए थे भूकंप के झटके
इससे पहले हाल ही में दुनिया के सबसे उंचे युद्ध स्थल कारगिल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई थी। बता दें खबरों के अनुसार भूकंप का प्रभाव लद्दाख के आसपास भी महसूस किया गया था। वहीं भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे बताई गई थी।