Advertisement

अंडमान सागर में उभरते Cyclone के असर से दक्षिण के कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Share
Advertisement

देश के दक्षिण क्षेत्र यानी अंडमान सागर में एक चक्रवात के उभरने की संभावना मौसम विभाग द्वारा बताई जा रही है। वहीं IMD के अनुसार आज यानी 4 दिसंबर को दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवात के उभरने से पूरे दक्षिण के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। वहीं इसके असर से 5 दिसंबर तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। बता दें 7 दिसंबर की सुबह तक ये चक्रवात बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व पर केंद्रित हो सकता है।

Advertisement

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक बंगाल की खाड़ी से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने लोगों को समुद्र किनारे जाने को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। जबकि 8 दिसंबर को उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ 4 और 5 दिसंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में तूफानी मौसम रहेगा। वहीं 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *