Advertisement

Gonda: आसाराम बापू के आश्रम में गुमशुदा लड़की का शव मिलने से हड़कंप, लाश मिलने के बाद गोंडा पुलिस ने आश्रम को किया सील

आसाराम बापू
Share
Advertisement

Gonda: उत्तर प्रदेश के बहराइच रोड स्थित आसाराम बापू (Asaram Bapu) के आश्रम के अंदर एक कार में एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, लाश मिलने के बाद गोंडा पुलिस ने आश्रम को सील कर दिया। गोंडा में आसाराम बापू के आश्रम से एक लड़की शव मिला है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 5 अप्रैल को ये लड़की रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई थी।

Advertisement

आसाराम बापू के आश्रम में गुमशुदा लड़की का शव मिलने से हड़कंप

बता दें कि गोंडा में यह आश्रम बहराइच रोड पर है। शव मिलने की घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना मिली थी एक वाहन में लड़की का शव देखा गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आश्रम को सील कर दिया गया है।

Gonda Update:—

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नाबालिका का शव।

5 अप्रैल को रहस्यमय ढंग से गायब हुई थी नाबलिका।

परिजनों ने तीन लोगों पर दर्ज कराया था मुकदमा।

आसाराम बापू आश्रम में मिला गुमशुदा लड़की का शव।

मृतका के घर के पास स्थित हैं आसाराम बापू आश्रम।

एक वाहन में लड़की के शव की सूचना पुलिस को मिली।

पुलिस आश्रम को सीलकर जाँच में जुटी।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा।

बहराइच रोड पर स्थित है आशाराम बापू आश्रम।

गोण्डा कोतवाली नगर क्षेत्र की पूरी घटना।

लाश मिलने के बाद गोंडा पुलिस ने आश्रम को किया सील

आसाराम बापू (Asaram Bapu) के आश्रम में लड़की की लाश मिलने सेे सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि 12 दिन पहले से लड़की गायब हुई थी। देर रतात में लड़की की लाश मिली। पुलिस ने आश्रम को सील किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। मामला देहात कोतवाली के बहराईच रोड स्थिति आशाराम बापू आश्रम का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *