UP विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, प्रियंका गांधी बोलीं- महिलाओं को यूपी में देंगे 40% टिकट

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होनें यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका वाड्रा ने कहा आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें… यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।
UP विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान
प्रियंका वाड्रा का बयान- प्रतिज्ञा यात्रा पर भी बात होगी, 40% महिलाओ को टिकट देंगी, उत्तर प्रदेश चुनाव मे महिलाएं भागीदार होंगी, उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए जो नियाय और बदलाव चाहती हैं। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है, यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है, यह निर्णय चंदौली की बेटी केलिए ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए, ये निर्णय रमेश चन्द्र की बेटी के लिए, ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि लड़की के लिए, ये निर्णय सोनभद्र की महिला किस्मत के लिए, ये निर्णय उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए है, जो बदलाव चाहती हैं।
महिलाओं को यूपी में देंगे 40% टिकट : प्रियंका गांधी
कांग्रेस पार्टी ने ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ नारा दिया
आगे उन्होनें कहा महिलाएं अगर बदलाव चाहती है तो सामने आए। आज घृणा का बोलबाला है इसे महिलाएं बदल सकती है। महिलाएं राजनीति में आये, हमारे साथ कन्धे से कंधा मिला कर चले, आज महिलाओं को आगे बढ़ना पड़ेगा, आवेदन अगले महीने की 15 तारीख तक महिलाएं कर सकती है।
महिलाएं अगर बदलाव चाहती है तो सामने आए: : प्रियंका
बता दें कि प्रदेश में चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी एक नए नारे के साथ आई है, पार्टी ने ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ नारा दिया है जो महिला प्रत्याशियों को ध्यान में रखते हुए घोषित किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद और आचार्य प्रमोद कृष्णम मौजूद रहे।