CM केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- ‘गलत तरीके से सत्ता पाना AAP का मकसद नहीं’

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके कहा कि दिल्ली सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान बहुत से प्रयास किए। दुनिया का पहला प्लाज्मा बैंक दिल्ली में खोला गया। दिल्ली में होम आइसोलेशन की तकनीक पूरी दुनिया को दी। कई ऐसे प्रयास दिल्ली सरकार ने पहली बार की। हम सब ने मिलकर कोरोना पर काबू पाया।
CM केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी के दो परम आदर्श है-
शहीद-ए-आजम Bhagat Singh Flag of India
बाबा साहब Ambedkar Books
इनकी तरह कुर्बानी देने और संघर्ष करने के लिए हमारे एक-एक कार्यकर्ता को तैयार रहना है।
Aam Aadmi Party में कभी भी पद की इच्छा मत करना: CM
सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि Aam Aadmi Party में कभी भी पद की इच्छा मत करना! हमें देश और समाज के लिए खूब काम करना है। इसलिए हमें पद और Ticket की इच्छा छोड़नी पड़ेगी। वरना हम भी BJP और Congress की तरह हो जाएंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि आम आदमी पार्टी का मकसद बिल्कुल भी गलत तरीके सत्ता हासिल करना नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता से हमें सेवा करने की एक बहुत अहम शिक्षा मिलती है। जानिए श्री कृष्ण ने अर्जुन से क्या कहा था।
CM बोले कि इसीलिए हमें उन्ही के सिद्धांतों पर चलना है, कुछ गलत करके नहीं अच्छा करके आगे बढ़ना है।