Advertisement

जल बोर्ड के 700 संविदा कर्मियों को CM केजरीवाल ने दी बड़ी सौगात, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को किया पक्का

Delhi Jal Board
Share
Advertisement

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली सचिवालय में दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) के 700 संविदाकर्मियों को स्थायी सेवाओं का प्रमाण पत्र सौंपा। दिल्ली के सीएम (Delhi CM) ने जल बोर्ड के 700 संविदा कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने इन 700 संविदा कर्मियों को नियमित कर दिया है।

Advertisement

दिल्ली जल बोर्ड में ठेके पर काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को किया पक्का

दिल्ली जल बोर्ड के कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा जल बोर्ड से आज एक बहुत बड़ा काम हुआ है। इसकी गूंज पूरे देश के अंदर जाएगी। अब पूरे देश में मांग उठेगी कि अगर दिल्ली में हो सकता है तो हमारे राज्य में क्यों नहीं हो सकता। सरकारी स्कूल और अस्पताल सरकारी कर्मचारियों ने हाई किया, बस सरकार उनके साथ मिलकर काम करें उनके साथ काम करे।

जल बोर्ड से आज एक बहुत बड़ा काम हुआ

अरविंद केजरीवाल ने कहा जो लोग आज पक्के कर्मचारी हो रहे हैं, वो अब और अच्छे से खुश होकर काम करेगें। दिल्ली सरकार के पास बहुत कम अधिकार है। लेकिन दिल्ली सरकार सभी जनता के लिय काम करती है। जो कहते हैं कि पक्के कर्मचारी काम नहीं करते हैं इस बात को भी गलत साबित करना है।

मेरी मंशा है कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों में सभी कच्चे कर्मचारी पक्के हों

आगे केजरीवाल बोले आज 700 कर्मचारी पक्के हो रहे हैं। अब ये दिल से काम करेंगे। मैं बहुत खुश हूं कि आप सभी पक्के हो रहे हैं। मेरी मंशा है कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों में सभी कच्चे कर्मचारी पक्के हों। आप की सरकार 2015 से बनी है तब से आप शिक्षा, स्वास्थ ,बिजली , पानी सब पर काम किया है जिसकी चर्चा पूरी दुनियां मे हो रही है। इतने बड़े स्तर पर कच्चे कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है, लेकिन आज दिल्ली सरकार 700 कर्मचारी को पक्का करेंगी। सरकार अगर ईमानदार है तो वो सब कर सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *