Advertisement
बड़ी ख़बर

टीम-09 को मुख्यमंत्री योगी के दिशा-निर्देश, बोले- प्रदेश के 9 जिलों में आज कोरोना के एक भी एक्टिव केस नहीं

Share
Advertisement

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के 09 जिलों में आज कोरोना के एक भी एक्टिव केस नहीं है। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 729 रह गई है। ऐसी स्थिति कोरोना के शुरुआती दिनों में थी। यह संतोषप्रद है कि हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट होने म बाद भी, नए केस की संख्या में हर दिन गिरावट हो रही है।

Advertisement

प्रदेश के 09 जिलों में आज कोरोना के एक भी एक्टिव केस नहीं: CM

साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी तक आ गई है। जनपद अलीगढ़, अमरोहा, बस्ती, एटा, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट नीति से कोरोना पर हुए प्रभावी नियंत्रण को बनाए रखने में जनसहयोग बहुत आवश्यक है। यह जरूरी है कि संयम और जागरूकता का क्रम सतत बना रहे। सभी प्रदेशवासी कोविड अनुकूल व्यवहार को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ: सीएम योगी

आगे उन्होनें कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग करने वाला राज्य है। अब तक यहां 06 करोड़ 52 लाख से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में 02 लाख 44 हजार 02 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 42 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 91 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए केस की पुष्टि नहीं हुई। रिपोर्ट- विक्रम सिंह राठौर

Recent Posts

Advertisement

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

This website uses cookies.