बड़ी ख़बर

BSF ने राजस्थान सीमा पर पाक की कोशिशों को किया नाकाम, एक घुसपैठिये को मारी गोली

भारतीय सीमा पर अक्सर पाकिस्तान की तरफ से आतंकी साजिश को अंजाम देने की कोशिश लगातार जारी रहती है। लेकिन आज राजस्थान के भारत-पाक सीमा से भारतीय जवानों को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें राजस्थान के सीमा पर पाकिस्तान से आए घुसपैठिये को सेना के जवानों ने गोली मारी है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सीमा पार पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश को BSF के सतर्क जवानों के द्वारा विफल कर दिया गया है। दरअसल, श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर बॉर्डर एरिया में सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा एक घुसपैठिए की मूवमेंट देखने को मिली।

BSF जवानों को मिली बड़ी सफलता

वहीं इस घुसपैठिये को BSF के जवानों ने देखा तो उसे पहले उसे सरेंडर कहने के लिए कहा गया। लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया, जिसके बाद जवानों ने अपनी बंदूक का मुंह खोल दिया और उसे कमर के नीचे गोली मार दी गई। हालांकि पाक घुसपैठिए के कमर के नीचे पैरों में गोली लगने पर वह घायल हो गया है। जिस पर BSF के जवानों के द्वारा घायल पाक घुसपैठिए को फर्स्ट ऐड देखकर उससे पूछताछ की गई।

Related Articles

Back to top button